{"_id":"5dc474f88ebc3e5b1c706767","slug":"uproar-over-lady-death-rspura-news-jmu196757727","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हुई मौत पर मायके वालों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हुई मौत पर मायके वालों का हंगामा
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थतियो में जान चले जानेपर मायके के लोग विरोध - प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। झुलसने से महिला की हुई मौत के बाद वीरवार को उसके मायके वालों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल किया। आरएस पुरा-जम्मू सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और ससुराल वालों पर सोची-समझी साजिश के तहत दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया। चौहला मोड़ पर हंगामे के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। मायके वालों ने मामले में इंसाफ की गुहार लगाई।
प्रदर्शन के दौरान मृतका रजनी के माता-पिता व अन्य मायके वालों ने कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे ससुराल वालों ने साजिश के तहत हत्या की है। बेटी को अकसर दहेज के लिए तंग किया जाता था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। उनका आरोप था कि रजनी को उसके सास-सुसर व पति सुरेश ने कमरे में बांधकर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौत हो गई। इसके लिए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान एक घंटे तक सड़क पर यातायात ठप रहा।
प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ आरएस पुरा सीमा एन कस्बा और थाना प्रभारी राजेश्वर सलाथिया मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को भरोसा दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा कि इस मामले में रजनी के पति सुरेश को हिरासत में लिया गया। जो भी दोषी होंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में रजनी की आग में झुलसकर मौत हो गई थी।