{"_id":"592d02cd4f1c1ba915bdc234","slug":"unrest-situatons-in-kashmir-valley-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में संवेदनशील हालात, हिंसा की आशंकाओं के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में संवेदनशील हालात, हिंसा की आशंकाओं के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 30 May 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
KASHMIR
- फोटो : PTI
कश्मीर घाटी में मंगलवार को बेहद संवेदनशील हालातों के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को अलगाववादियों द्वारा 'त्राल चलो' मार्च के आवाहन के मद्देनजर कई इलाकों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कश्मीर के दक्षिणी जिलों शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम समेत कई अन्य इलाकों में सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही हिंसा की आशंकाओं के चलते राजधानी श्रीनगर के कई इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर के मैसूमा,नौहट्टा,खान्यार,रैनावारी,सफाकदल, करालखुर्द और लालचौक के आसपास के इलाकों में सेना,अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही मंगलवार को भी घाटी में प्रीपेड मोबाइल आउटगोइंग और इंटरनेट सेवाओं पर रोक जारी है।
विज्ञापन