{"_id":"592bbbf74f1c1bb349bdaad7","slug":"unrest-in-kashmir-continues-on-monday-normal-life-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हिंसा के हालात से जनजीवन प्रभावित, कई जगह कर्फ्यू जैसी पाबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हिंसा के हालात से जनजीवन प्रभावित, कई जगह कर्फ्यू जैसी पाबंदियां
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 30 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kashmir
- फोटो : PTI
हिजबुल आतंकी सब्जार अहमद भट की मुठभेड़ में मौत के तीसरे दिन बाद भी घाटी में तनाव बना रहा। हालात खराब होने की आशंकाओं के चलते कश्मीर के कई इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां जारी रहीं।
विज्ञापन
श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों के अलावा दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अलगाववादियों की कॉल के चलते तीसरे दिन भी घाटी में बंद रहा। पुलवामा, कुलागाम, शोपियां और सोपोर में पत्थरबाजी की कुछ घटनाएं हुईं हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बाकी इलाकों में कानून-व्यवस्था बनी रही। मोबाइल इंटरनेट तीसरे दिन भी बंद रहा। प्रीपेड नंबरों पर भी आउटगोइंग बंद रही।