{"_id":"5df0ab8d8ebc3e87c0696e4b","slug":"unique-initiative-of-ladakh-administration-to-enrich-ladakh-suggestions-sought-from-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख को समृद्ध बनाने के लिए प्रशासन की अनूठी पहल, युवाओं से मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख को समृद्ध बनाने के लिए प्रशासन की अनूठी पहल, युवाओं से मांगे सुझाव
Wed, 11 Dec 2019 02:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
लद्दाख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को समृद्ध बनाने के लिए प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष युवाओं से सुझाव मांगे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कौशल और रुचि के अनुरूप युवाओं को योगदान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि युवा इस अवसर के जरिये अपने सुझावों को हकीकत में बदल सकते हैं।
विज्ञापन
इसके तहत पहले से मौजूद योजनाओं को युवाओं के नजरिये से आगे बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई गई रुचि के मद्देनजर सरकार ने युवाओं के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की है।
विज्ञापन
इसके तहत उन्होंने लद्दाख प्रदेश की समृद्धि के लिए युवाओं को योगदान देने के लिए आमंत्रित किया है। प्रशासन द्वारा युवाओं के लिए प्रस्तावित यह कार्यक्रम एक वैकल्पिक भुगतान कार्यक्रम है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कई कार्यक्रम पहले से ही मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि कार्य संस्कृति में व्यावसायिकता और लद्दाख की समृद्धि के लिए विभिन्न प्रोजेक्टों की शुरुआत के लिए यह कदम उठाया गया है।