फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Territory of Jammu and Kashmir, for the first time since tomorrow, Secretariat in Jammu

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद पहली बार कल से जम्मू में सजेगा दरबार

Sun, 03 Nov 2019 12:07 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 03 Nov 2019 12:07 AM IST
सार

  • उप राज्यपाल जीसी मुर्मू और श्रीनगर से तीन हजार से अधिक कर्मचारी पहुंचे
  • सचिवालय, राजभवन व आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध 

विज्ञापन
Union Territory of Jammu and Kashmir, for the first time since tomorrow, Secretariat in Jammu
नागरिक सचिवालय जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद सोमवार को पहली बार जम्मू में दरबार सजेगा। अब अगले छह महीने तक केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर का सरकारी कामकाज यहीं के नागरिक सचिवालय से संचालित होगा। इसके लिए उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू शनिवार को यहां आ गए। श्रीनगर से तीन हजार से अधिक कर्मचारी भी देर शाम तक यहां पहुंच गए हैं। जम्मू के कर्मचारी पहले ही यहां आ चुके हैं। इस बीच दरबार मूव को देखते हुए सचिवालय तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


दरबार मूव के मद्देनजर कर्मचारियों को जम्मू लाने के लिए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को एकतरफा यातायात खोला गया था। कर्मचारियों के काफिले के आगे पीछे सुरक्षा भी कड़ी रही। नागरिक सचिवालय नान गजटेड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राउफ भट्ट के अनुसार कर्मचारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जम्मू पहुंचाया गया है। रविवार को भी श्रीनगर से कर्मचारी जम्मू आएंगे। दरबार मूव की परंपरा के तहत श्रीनगर में 25 अक्तूबर को दरबार मूव से जुड़े कार्यालय बंद हो गए थे।
विज्ञापन


दरबार मूव को लेकर जम्मू में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नागरिक सचिवालय, राजभवन और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके साथ-साथ इन इलाकों के भीतर और बाहर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। जहां सरकारी कर्मचारी रहने जा रहे हैं, वहां भी सुरक्षा तगड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों को भी चालू किया गया है। बॉर्डर तथा जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही दरबार खुलने के पहले दिन होने वाले विरोध प्रदर्शनों से निपटने की भी व्यवस्था कर ली गई है। 

उप राज्यपाल को दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर
उप राज्यपाल मुर्र्मू शनिवार शाम चार बजे जम्मू पहुंचे। चार नवंबर सोमवार को जम्मू में नागरिक सचिवालय सहित दरबार से संबंधित अन्य कार्यालय खुल रहे हैं। ऐसे में उप राज्यपाल के अलावा कई प्रशासनिक सचिव भी जम्मू पहुंच गए है। मुर्मू को जम्मू स्थित नागरिक सचिवालय में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके लिए शनिवार को भी पुलिस के दस्तों ने रिहर्सल की।
 

सचिवालय तथा अन्य दफ्तरों के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य प्रबंध कर लिए गए हैं। सचिवालय की साफ-सफाई के साथ ही अन्य सभी प्रबंध किए गए हैं। सड़कें भी दुरुस्त कर दी गई हैं।- संजीव वर्मा, डिवीजनल कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed