{"_id":"6144c8838ebc3ec91f25e1f6","slug":"union-minister-police-s-role-is-important-in-bringing-peace-in-jammu-and-kashmir-remembers-police-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री: जम्मू-कश्मीर में शांति लाने में पुलिस की भूमिका अहम, पुलिस शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री: जम्मू-कश्मीर में शांति लाने में पुलिस की भूमिका अहम, पुलिस शहीदों को किया याद
Fri, 17 Sep 2021 10:25 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:25 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और उनसे अतिरिक्त जोश और उत्साह के साथ काम करना जारी रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
अर्जुन मुंडा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदेश में शांति लाने में जम्मू-कश्मीर पुलिस की भूमिका को अहम बताया है। वह शुक्रवार को बांदीपोरा जिला पुलिस लाइन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तीसरी बटालियन के जवानों से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में आतंकवाद, नशीले पदार्थो की तस्करी जैसे विभिन्न मोर्चों पर सीआरपीएफ व पुलिस के साझा अभियानों की सराहना करते हुए इन्हें अहम बताया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री को सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के कमांडेंट राकेश शर्मा ने जिले में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए किए गए विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल होने की तैयारी, जम्मू संभाग के आईजी भी शामिल
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री ने बांदीपोरा जिला अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों के साथ बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और उनसे अतिरिक्त जोश और उत्साह के साथ काम करना जारी रखने का आग्रह किया।