{"_id":"6144c0db8ebc3e5b751c6c7c","slug":"jammu-and-kashmir-preparations-for-major-reshuffle-in-police-department-ig-of-jammu-division-also-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल होने की तैयारी, जम्मू संभाग के आईजी भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल होने की तैयारी, जम्मू संभाग के आईजी भी शामिल
Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM IST
सार
25 केपीएस अफसरों को आईपीएस बनाया गया है। जबकि कई सीनियर आईपीएस अफसर पुलिस मुख्यालय में लंबे समय से हैं, जिनको मौका देकर जनता के बीच भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस में अफसरों की तैनाती में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय पुलिस के सभी महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल करना चाहता है। संभव है कि दो से तीन दिन में पुलिस महकमे में फेरबदल हो।
विज्ञापन
इसमें एसपी से लेकर एडीजीपी रैंक तक के अफसरों को बदला जा सकता है। बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तबादलों को लेकर दिल्ली में एमएचए के साथ बात भी हुई है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद से प्रदेश पुलिस में एसएसपी तक के तबादलों के ऊपर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ऐसे में अब पुलिस के डीआईजी, आईजी और एडीजीपी रैंक के अफसरों के तबादले किए जा सकते हैं। इस समय पुलिस की कई विंग में डीआईजी के पद भी खाली हैं। 25 केपीएस अफसरों को आईपीएस बनाया गया है। जबकि कई सीनियर आईपीएस अफसर पुलिस मुख्यालय में लंबे समय से हैं, जिनको मौका देकर जनता के बीच भेजा जा सकता है। कई अफसर प्रमोट होने के बाद भी अपने पहले के स्थानों पर ही नियुक्त हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कायरता: कश्मीर में बिहार के नागरिक की हत्या, निर्दोषों को निशाना बना रहे आतंकी
इनमें जम्मू संभाग के आईजी भी शामिल हैं। वह प्रमोट करके एडीजीपी बनाए गए थे, लेकिन उनकी पोस्टिंग नहीं हुई। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में उपराज्यपाल दिल्ली का दौरा करके आए हैं। यहां उनकी केंद्रीय गृह मंत्रालय में भी बात हुई है। इस बातचीत में तबादलों को लेकर सहमति बनी है।