फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister of State for Home Ajay Kumar Mishra said that after abolition of Article 370 people's confidence in security forces increased

अजय कुमार मिश्रा बोले: अनुच्छेद-370 के खात्मे के बाद सुरक्षाबलों पर लोगों का विश्वास बढ़ा, शोपियां का समग्र विकास करेगी सरकार

Thu, 23 Sep 2021 11:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Sep 2021 11:01 PM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि विभिन्न बलों के बीच तालमेल ने समग्र विकास के लिए शांतिपूर्ण माहौल बनाया है। उन्होंने अधिकारियों से लंबे समय तक चलने वाली शांति सुनिश्चित करने और अधिक समर्पण के साथ कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए कहा।

विज्ञापन
Union Minister of State for Home Ajay Kumar Mishra said that after abolition of Article 370 people's confidence in security forces increased
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के अफसरों के साथ बैठक में कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद लोगों का सुरक्षाबलों पर विश्वास बढ़ा है। शोपियां दौरे के दौरान लोग जिस तरह खुल कर उनसे मिले तो ऐसे लगा कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में हूं। जम्मू-कश्मीर में शांति और स्थिरता के लिए उन्होंने सुरक्षाबलों और पुलिस की सराहना भी की। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि विभिन्न बलों के बीच तालमेल ने समग्र विकास के लिए शांतिपूर्ण माहौल बनाया है। उन्होंने अधिकारियों से लंबे समय तक चलने वाली शांति सुनिश्चित करने और अधिक समर्पण के साथ कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए कहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  उड़ी में 2016 दोहराना चाहते थे आतंकी: भनक लगते ही जवानों ने संभाला मोर्चा, पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की कहानी    
विज्ञापन


सक्रिय आतंकियों की संख्या घटी
इस अवसर पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के बीच समन्वय और समझ के परिणामस्वरूप जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और कानून व्यवस्था में भारी सुधार हुआ है। प्रदेश में सक्रिय आतंकियों और स्थानीय गुमराह युवकों की आतंकी गुटों में भर्ती का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। उन्होंने सीमा ग्रिड, हाईवे ग्रिड और काउंटर इंसर्जेंसी ग्रिड के माध्यम से घुसपैठ को रोकने और शांति विरोधी तत्वों से लड़ने के लिए किए गए संयुक्त और समन्वित उपायों के बारे में भी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...    

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने शोपियां में कहा कि गांवों के विकास में सड़कों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आज प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की बदौलत वहां भी सड़कों का निर्माण हो रहा है, जहां लोग कल्पना नहीं करते थे। मिश्रा 15.65 किलोमीटर शिरमल- विश्रू सड़क का उद्घाटन करने के बाद एक समारोह में बोल रहे थे। कहा कि 18.52 करोड़ की लागत से निर्मित शिरमल विश्रू सड़क गांवों को अस्पतालों, स्कूलों और कृषि बाजारों से जोड़ेगी। इससे 14 गांव आपस में जुड़ेंगे।

पर्यटन पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान दिया जाएगा

केंद्रीय मंत्री ने एल्गर फल और सब्जी मंडी का भी दौरा कर फल उत्पादक संघ, प्रगतिशील बागवानों और किसानों के साथ बातचीत की। फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष ने बाढ़ सुरक्षा दीवार, फल मंडी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की हालात सुधारने की मांग के साथ कहा कि यह मंडी कम से कम 10000 बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करती है। 300 कनाल में विकसित इस मंडी को और विकसित करने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि इन मांगों को उप-राज्यपाल के समक्ष रखा जाएगा। पहाड़ी पर्यटन, पर्यावरण पर्यटन और बागवानी पर्यटन पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed