फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister of State for Education inaugurated Kasturba Gandhi Girls School said Kashmir is origin of education and knowledge

बारामुला: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का उद्घाटन, बोले- कश्मीर शिक्षा और ज्ञान का उद्गम स्थल

Thu, 30 Sep 2021 11:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 30 Sep 2021 11:49 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने समग्र शिक्षा के तहत मुंडजी डांगरपोरा सोपोर में स्थापित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का ई उद्घाटन किया। यह परियोजना 113.12 लाख रुपये की अनुमानित लागत से पूरी की गई है, जिसमें 50 छात्राओं के लिए आवास की सुविधा है।

विज्ञापन
Union Minister of State for Education inaugurated Kasturba Gandhi Girls School said Kashmir is origin of education and knowledge
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर की शैक्षणिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उत्सुक है। कश्मीर हमेशा युवाओं को प्रतिभाशाली बनाने के अलावा शिक्षा और ज्ञान का उद्गम स्थल रहा है। गुरुवार को बारामुला दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पट्टन का दौरा किया और छात्रों से मुलाकात की। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने समग्र शिक्षा के तहत मुंडजी डांगरपोरा सोपोर में स्थापित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का ई उद्घाटन किया। यह परियोजना 113.12 लाख रुपये की अनुमानित लागत से पूरी की गई है, जिसमें 50 छात्राओं के लिए आवास की सुविधा है। इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीके सिंह, उपायुक्त बारामुला भूपिंदर कुमार, परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा दीप राज, निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर तस्सदुक हुसैन, एसएसपी बारामुला रईस मोहम्मद भट्ट, अध्यक्ष एमसी पट्टनए सीईओए जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

 यह भी पढ़ें- आतंकी बाबर बोला: कश्मीर के बारे में झूठ फैला रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना बहुत अच्छी है, मां को बताना चाहता हूं कि...    
विज्ञापन
विज्ञापन


टोडलर डेवलपमेंट कोर्स असाइनमेंट पुस्तक का अनावरण
उन्होंने टोडलर डेवलपमेंट कोर्स असाइनमेंट नामक एक पुस्तक का अनावरण किया, जिसे एनसीईआरटी के प्री स्कूल पाठ्यक्रम के प्रकाश में डिजिटल संसाधन समूह, मुख्य शिक्षा कार्यालय बारामुला द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। उन्होंने शिक्षा के बुनियादी स्तर को उन्नत करने के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी। कहा कि डिजिटल शिक्षा पर अधिक जोर दिया जा रहा है क्योंकि इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जहां छात्र उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।

यह नीति शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा कर सकती-सुभाष सरकार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का हवाला देते हुए कहा कि यह नीति शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है क्योंकि यह छात्रों के लिए बहु विषयक और लचीले विषयों के विकल्प के अलावा गतिविधि आधारित सीखने के परिणामों पर उचित विचार करती है। मंत्री ने कार्यक्रम में कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों, परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया। बाद में मंत्री ने डाक बंगला बारामुला का दौरा किया, जहां दिव्यांगों को कुछ सहायक उपकरण वितरित किए गए।  

मंत्री ने डीडीसी सदस्यों, बीडीसी अध्यक्षों, एमसी अध्यक्षों और पीआरआई के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और उनकी विकास संबंधी आकांक्षाओं और समस्याओं को सुना। इस अवसर पर संबंधित हितधारकों ने अपनी शिकायतों से अवगत कराया। मंत्री ने समस्याओं के हल का आश्वासन दिया। इन्हें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed