फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   union govt Provides Z plus Security Cover To jkap chief Altaf Bukhari

जम्मू कश्मीर: अपनी पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी को सरकार ने प्रदान की जेड प्लस सुरक्षा

Wed, 05 Apr 2023 12:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Apr 2023 12:40 PM IST
सार

अल्ताफ बुखारी को सुरक्षा एजेंसियों के विश्लेषण के आधार पर जम्मू-कश्मीर में चौबीसों घंटे 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
union govt Provides Z plus Security Cover To jkap chief Altaf Bukhari
अल्ताफ बुखारी

विस्तार

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर की अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी को जेड प्लस सुरक्षा देने को मंजूरी दी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुखारी को सशस्त्र कमांडो की सुरक्षा प्रदान की है।

विज्ञापन


यह सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस संयुक्त रूप से प्रदान करेंगे।जेड प्लस देश में किसी व्यक्ति को प्रदान की जाने वाली दूसरी उच्चतम श्रेणी की सुरक्षा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए बुखारी के साथ चौबीसों घंटे करीब 20-24 सशस्त्र कर्मियों की एक टुकड़ी पालियों में तैनात रहेगी। मंत्रालय ने केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की जोखिम विश्लेषण रिपोर्ट की सिफारिश पर बुखारी को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मंजूरी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखारी पहले जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) में थे, लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़कर मार्च 2020 में अपनी खुद की पार्टी बना ली थी। बुखारी ने पिछले साल श्रीनगर में बुखारी ने एक बड़ी रैली की थी।


इस रैली को 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद की सबसे बड़ी रैली मानी जाती है। अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए सरकार की खुले तौर पर आलोचना करने वाले बुखारी ने भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए भी संकेत दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed