फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   unidentified persons burnt two houses and ancient temple at kishtwar

किश्तवाड़ में अज्ञात लोगों ने मंदिर समेत दो घर फूंके

Tue, 15 Dec 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़ Updated Tue, 15 Dec 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
unidentified persons burnt two houses and ancient temple at kishtwar

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार सुबह कुछ आज्ञात लोगों ने एक प्राचीन मंदिर और दो घरों को आग लगा दी। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आग को लगाया गया था या फिर किसी हादसे के चलते ये अग्निकांड हुआ ।

विज्ञापन


पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। यह मंदिर किश्तवाड़ के पास स्थित मुगल मैदान में स्थित है। यह मेहर देवता का प्राचीन मंदिर है।

वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। सनातन धर्मसभा ने इलाके में बंद का एलान किया है। यह घटना सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

इलाके के हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। स्थिति को बिगड़ता देख प्रशासन ने पूरे इलाके भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed