फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Unemployment rate decreased by 7.6 percent in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 7.6 फीसदी कम हुई बेरोजगारी दर, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाना मुख्य कारण

Thu, 12 Jan 2023 04:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 04:11 PM IST
सार

सीएमआईआई के जारी दिसंबर महीने के बेरोजगारी दर में जम्मू देश में छठे स्थान पर रहा है जो पहले तीसरे स्थान पर रहता था। बेरोजगारी दर में गिरावट से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में नए उम्मीद भी जागी है।
 

विज्ञापन
Unemployment rate decreased by 7.6 percent in Jammu Kashmir
छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2022 में जहां जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी दर अपने रिकार्ड 32.8 फीसदी पर पहुंची थी, वहीं फरवरी में 13.2 फीसदी के बाद दूसरे सबसे निम्नतम स्तर 14.8 फीसदी पर रही है, जो दस साल में इतना कम रहा था।

विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईआई) द्वारा जारी दिसंबर महीने के बेरोजगारी दर में जम्मू देश में छठे स्थान पर रहा है जो पहले तीसरे स्थान पर रहता था। बेरोजगारी दर में गिरावट से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में नए उम्मीद भी जागी है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में जम्मू-कश्मीर बेरोजगारी अपने रिकॉर्ड स्तर पर रही थी। अगस्त महीने में बेरोजगारी दर 32.8 फीसदी रही थी, जो देश में दूसरे स्थान पर थी। अगस्त के बाद हर महीने बेरोजगारी दर में गिरावट दर्ज हुई थी। सितंबर में बेरोजगारी दर में 9.6 फीसदी की गिरावट से 23.2 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर में सितंबर के मुकाबले 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ बेरोजगारी दर 22.6 फीसदी रही थी। नवंबर में बेरोजगारी 22.4 फीसदी रही, जो दिसंबर में 7.6 फीसदी की गिरावट के साथ 14.8 फीसदी रहा है।


जो 2022 में दूसरी सबसे कम बेरोजगारी दर रहा था। बेरोजगारी दर में गिरावट के मुख्य कारणों में जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड जेकेएसएसबी द्वारा लंबित बड़े भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने और भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करना माना जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में युवाओं की आकांक्षाओं को पंख देने वाली मिशन यूथ के तहत भी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed