फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   under-23 man state-a trophy

अंडर-23 पुरुष स्टेट-ए ट्रॉफी : अरुणाचल प्रदेश पर 317 रन से जेएंडके की बड़ी जीत

विज्ञापन
under-23 man state-a trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। कप्तान शिवांश शर्मा, काजी जुनैद मसूद, अब्दुल समद और मुसैफ अजाज की चौकड़ी ने अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम के लिए निर्धारित 50 ओवर में 406 रन का विशाल स्कोर बनाया। रविवार को अलुर क्रिकेट स्टेडियम बंगलूरू में अंडर-23 पुरुष स्टेट ए ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच में अरुणाचल प्रदेश पर 317 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएंडके ने काजी जुनैद और शिवांश शर्मा के बीच 227 रन की बड़ी ओपनिंग साझेदारी की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान शिवांश ने 115 गेंद पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 131 रन बनाए, जबकि जुनैद ने 94 गेंद पर 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 108 रन जड़े। मुसैफ अजाज ने 32 गेंद पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन जबकि अब्दुल समद ने 19 गेंद पर 6 छक्कों और एक चौके की मदद से 51 रन बनाए। कवल प्रीत सिंह ने 33 गेंद पर नाबाद 37 रन का बहुमूल्य योगदान दिया। यावर हसन ने 7 गेंद पर एक छक्के और एक चौके की मदद से 15 रन बनाए। अरुणाचल प्रदेश के लिए मिबोम मोसु ने 10 ओवर में 104 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि शुहेल अंसारी ने 9 ओवर में 78 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। डोल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में अरुणाचल प्रदेश 79 रन के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। प्रिंस यादव ने सर्वाधिक 31 रन बनाए जबकि शुहेल अंसारी ने 15 रन का योगदान दिया। जेएंडके के लिए वंशज शर्मा और अर्चित महाजन ने 3-3 विकेट लिए, जबकि बासित बशीर ने 2 विकेट हासिल किए। विशाल कुमार और मनीत जसरोटिया ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed