फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Uncontrolled auto overturned in ditch, nine people including eight students injured

Jammu News: अनियंत्रित ऑटो खाई में पलटा, आठ विद्यार्थियों सहित नौ घायल

Fri, 17 Oct 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 17 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled auto overturned in ditch, nine people including eight students injured
रियासी। जिले के तहसील माहौर के बिस्सावली सलधार में एक इलेक्ट्रिक ऑटो खाई में जा पलटा। हादसे में नौ लोग घायल हुए। इनमें आठ विद्यार्थी शामिल हैं। ऑटो को शब्बीर अहमद निवासी चकलास, माहौर चला रहा था। बुधन से सलधार की ओर जाते समय वाहन से नियंत्रण खोने से ऑटो खाई में जा गिरा। घायलों को तुरंत उपचार के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) माहौर ले जाया गया।
विज्ञापन

घायलों की पहचान अमरीना, निशाद अहमद, साइमा, शाहीन, यास्मीन कौसर, शहनाज बानो, उज़मा बानो सभी निवासी सिलधर, ड्राइवर शब्बीर अहमद और दिल फिरोज निवासी चकलास के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान में मदद की। दो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। माहौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed