{"_id":"591f0cd14f1c1bd520f24eba","slug":"umar-farooq-house-arrest-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन, अलगाववादी नेता उमर फारूक नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन, अलगाववादी नेता उमर फारूक नजरबंद
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Fri, 19 May 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
kashmir
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में कई जगहों पर जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। अलगाववादी हुर्रियत नेता मीरवाइज मोलवी उमर फारूक को नजरबंद रखा गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में स्थित जामिया मस्जिद में भी जुमे की नमाज के बाद युवा बाहर निकले और सुरक्षाबलों के साथ भिड़ गए। उनके द्वारा आजादी के हक में और देश विरोधी नारेबाजी की गई। पाकिस्तान के झंडे भी लहराए गए। उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस द्वारा शुक्रवार को हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मोलवी उमर फारूक को घर में नजरबंद रखा गया।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। नमाज के बाद युवा जामिया मस्जिद से मुख्य बाजार की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका। इससे भिड़ंत शुरू हो गई। नियंत्रण से बाहर होता देख स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। सोपोर, हाजिन, पट्टन, पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां आदि इलाकों से भी हिंसक भिड़ंत की खबरें मिली हैं।
विज्ञापन
इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शन का आह्वान हुर्रियत ने महिला अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी और फहमीदा सोफी की गिरफ्तारी के विरोध में किया था। वह जेलों में बंद अलगाववादियों की रिहाई की मांग कर रहे थे।