फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   umang application

Jammu News: अब उमंग एप से ऑनलाइन माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
umang application
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा पूरा करने वाले विद्यार्थियों को अब ऑनलाइन माइग्रेशन सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए कॉलेज के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस बार सर्टिफिकेट के लिए उमंग एप से भी आवेदन करने का मौका दिया गया है। पहले बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की वेबसाइट से ही आवेदन हो पाता था। जम्मू-कश्मीर में पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी करने के बाद अन्य राज्यों में प्रवेश लेने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट जरूरी होता है। ऑनलाइन माइग्रेशन सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए उन्हें ऑनलाइन ही फार्म भरना पड़ता है। फार्म भरने के बाद सर्टिफिकेट विद्यार्थी के पंजीकृत पते पर भेजा जाएगा। पहले ये फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होता है, लेकिन वेबसाइट से आवेदन में काफी समस्या आती थी। बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन के रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह भाटिया ने कहा कि ऑनलाइन फार्म पहले बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहते हैंं, लेकिन अब उमंग एप से भी विद्यार्थी इस सुविधा को हासिल कर सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed