फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ultimatum to 202 employees of Secretariat who did not get corona vaccine

कोरोना टीका न लगवाने वाले सचिवालय के 202 कर्मियों को अल्टीमेटम

विज्ञापन
Ultimatum to 202 employees of Secretariat who did not get corona vaccine
जम्मू। कोविड टीका न लगवाने वाले नागरिक सचिवालय के 202 कर्मचारियों को सरकार ने अल्टीमेटम जारी कर दिया है। सप्ताह भर में टीका न लगवाया तो नागरिक सचिवालय में इनका प्रवेश बंद होगा। इसके लिए बाकायदा प्रशासनिक सचिवों को हिदायत भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग के उप सचिव मलिक सुहेल की तरफ से सभी प्रशासनिक सचिवों के लिए जारी किए गए आदेश के तहत नागरिक सचिवालय के विभिन्न विभागों के सभी कर्मचारियों को दस जून तक टीका लगवाना था। लेकिन अब तक 202 कर्मचारियों ने टीका नहीं लगवाया है। ऐसे में प्रशासनिक सचिवों से कहा गया है कि वह अपने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगवाना सुनिश्चित करें। जो कर्मचारी टीका न लगवाएं उन्हें सचिवालय परिसर में न आने दिया जाए और इस संबंध में पूरी रिपोर्ट सामान्य प्रशासनिक विभाग को भेजी जाए। उल्लेखनीय है कि जम्मू व श्रीनगर दोनों स्थानों पर नागरिक सचिवालय खुला हुआ है। सचिवालय में करीब 3500 कर्मचारी काम करते हैं। जिन 202 कर्मचारियों ने अभी टीका नहीं लगवाया है, उनमें ज्यादातर कश्मीर के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed