{"_id":"6aab090fea6c9efcbf0d4d4b","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jmu1052-1015161-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीएम के जन्मदिन पर आज रोशन हाेंगे 8.90 लाख दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीएम के जन्मदिन पर आज रोशन हाेंगे 8.90 लाख दीये
विज्ञापन
जम्मू में 10 स्थानों पर होगा दीया जलाने का सामूहिक कार्यक्रम, श्रीनगर का लाल चौक भी होगा रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वीरवार को प्रदेशभर में 8.90 लाख दीये रोशन होंगे। लाखों के ऑर्डर ने इन्हें बनाने वालों की भी किस्मत जगमगा दी है। दिवाली के अलावा यह अलहदा मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में इतने दीयों की सप्लाई जम्मू संभाग के जिलों के साथ ही कश्मीर के लिए भी होगी। अकेले ओबीसी मोर्चा की ओर से 50 हजार दीये खरीदे गए हैं।
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक माह का सेवा संकल्प अभियान चला रही है। इसकी शुरुआत वीरवार से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के साथ होगी। शाम के वक्त जम्मू-कश्मीर में सामूहिक दीया रोशन करने के कार्यक्रमों के साथ ही घर-घर लोगों से दीया जलाने की अपील की गई है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मज्योति सती के अनुसार कुल 30 लाख रुपये के दीये खरीदे गए हैं, जो मोर्चा प्रत्येक शक्ति केंद्र तक पहुंचाएगा। प्रदेश संगठन ने करीब नौ लाख दीये खरीदे हैं। दीयों की सप्लाई जम्मू से ही की जा रही है, क्योंकि डोडा-किश्तवाड़-पुंछ जैसी जगहों पर जलवायु और मौसम की वजह से दीये बनाने का काम ज्यादातर नहीं होता। प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का भी कार्य किया गया है, ताकि स्थानीय आर्थिकी को बल मिल सके। कार्यक्रम प्रभारी के अनुसार जम्मू में रेलवे स्टेशन, डोगरा चौक जैसे 10 स्थानों पर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना के साथ दीया जलाने का सामूहिक कार्यक्रम होगा। श्रीनगर के लाल चौक को दीयों से जगमगाया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन का मुख्य कार्यक्रम होगा। मौसम के मिजाज को देखते हुए श्रीनगर में दीयों के अतिरिक्त रंग-बिरंगी रोशनियों से भी शहर को सजाया जाएगा।