फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   udhampur

वैष्णो देवी की परिक्रमा यात्रा कर छड़ी पहुंची रियासी

विज्ञापन
udhampur
रियासी। माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा पुरी कर छड़ी यात्रा रविवार मध्य रात्रि को वापस जिला मुख्यालय में पहुंची। रविवार सुबह नगर स्थित भगवान गणेश जी के मंदिर से छड़ी को पंडित चमन लाल शर्मा की अगुवाई में रवाना किया गया था। ग्रामोड़, टोट, देवीगढ़ तथा कोठरी से होते हुए छड़ी यात्रा सुखालघाटी पहुंची। इस दौरान सभी स्थानों पर यात्रा का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

कोठरी से यात्रा पैदल शुरू की गई। शिव गुफा से होते हुए यात्रा सुखालघाटी के स्थानीय प्राइमरी स्कूल में पहुंची, जहां पर दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। मौके पर श्री दुर्गा नाटक मंडली के चेयरमैन सुदेश कुमार पंडोतरा, प्रधान संजीव खजुरिया, कलाकार चमन लाल भगत, पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि पूर्व में ग्रामीणों की यात्रा इन्हीं ग्रामीण क्षेत्रों से गुजर कर जाती थी। यात्रा को दोबारा से शुरू करवाने का मुख्य मकसद पिछड़े हुए क्षेत्रों में विकास करवाना तथा बाहरी क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को यहां की संस्कृति के बारे में अवगत करवाना है। सरपंच पवन सिंह ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा की प्राथमिकता है कि वह वहां पर विकास कार्य करवाएं लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका है। यात्रा सुखाल गली की कठिन चढ़ाई को चढ़ मां कालिका के मंदिर पहुंची जहां पर माथा टेक कर सभी लोग जंगल गली पहुंचे जहां से छड़ी यात्रा वाहनों के जरिये वापस रियासी पहुंची। सोमवार सुबह मंदिर में कंजक पुजन कर सभी को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed