{"_id":"643553e1b1f1dd7ed8034063","slug":"udhampur-ramnagar-accident-at-least-27-passengers-injured-after-mini-bus-overturned-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar Accident: रामनगर में मिनी बस पलटी, 27 यात्री घायल, अस्पताल कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar Accident: रामनगर में मिनी बस पलटी, 27 यात्री घायल, अस्पताल कराया गया भर्ती
Tue, 11 Apr 2023 06:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 11 Apr 2023 06:08 PM IST
सार
रामनगर में मिनी बस पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में करीब 27 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल रामनगर ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
Ramnagar Accident
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला उधमपुर के रामनगर में मिनी बस पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में करीब 27 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल रामनगर ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रामनगर के गुरलांग मार्ग सत्संग भवन के पास मार्ग पर मेटाडोर पलटी जिससे 27 यात्री घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया गया। इसमें से 5 घायल लोगों की गंभीर हालत देखते हुए जिला उधमपुर के लिए उपचार करवाने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेटाडोर रामनगर बस अड्डे से करीब 1:30 बजे सुरनी गांव के लिए रवाना हुई। मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गुरलांग सत्संग भवन के पास मार्ग पर ही पलट गई। चालक का कहना है कि रामनगर से गुरलांग तक मार्ग में जगह-जगह पर गड्ढे पड़े हुए हैं, जिससे गाड़ी का पहिया गड्ढे में पड़ने से गाड़ी के हिस्से से कुछ आवाजें आने लगीं। उसके बाद गाड़ी में ब्रेक लगना ही बंद हो गया। इससे गाड़ी को रोकने के लिए कई प्रयास किए गए और हादसे का शिकार हो गई। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन