उधमपुर लोकसभा चुनाव: पहले चरण के मतदान के लिए पोलिंग टीमें कठुआ से हुई रवाना, 19 अप्रैल को पड़ेंगे वोट
कठुआ के दूरदराज बनी विधानसभा हल्के के लिए पहले जत्थे को रवाना किया गया। बनी और डुग्गन ब्लाक के 94 पोलिंग स्टेशनों के लिए सोमवार शाम को मतदान कर्मियों के वाहनों ने रवाना किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम रात को एआरओ बनी को रिपोर्ट करेंगे। कठुआ के डिग्री कॉलेज से कर्मचारियों के जत्थे को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राकेश मिन्हास ने रवाना किया। बता दें, बनी विधानसभा हल्के में कुल 94 मतदान केंद्र हैं। कड़े सुरक्षा पहरे के बीच वाहनों का काफिला रवाना हुआ, जो रात को बनी पहुंचेगा। यहीं से उन्हें संबंधित एआरओ आगे के लिए निर्देश जारी करेंगे।
उधमपुर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। इस संसदीय क्षेत्र में पांच जिलों की 18 विधानसभा क्षेत्र के कुल 16.23 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पांच जिलों में से सबसे ज्यादा मतदाता कठुआ जिले में हैं।
6 विधानसभा क्षेत्र वाले जिला कठुआ में पूरे संसदीय क्षेत्र से अधिक 5 लाख 3 हजार 227 मतदाता हैं। जोकि, रामबन और किश्तवाड़ के कुल मतदाताओं से भी अधिक हैं। इसके बाद सबसे अधिक मतदाताओं वाला जिला उधमपुर है। जहां इस चुनाव में 4 लाख 19 हजार 854 मतदाता अपना वोट देंगे। जबकि, डोडा में इस बार 3 लाख 5 हजार 93 वोटर रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा, रामबन में 2 लाख 19 हजार 124 मतदाता और किश्तवाड़ में सबसे कम 1 लाख 75 हजार 897 वोटर हैं।