{"_id":"64b641cbe492a3d6170b72f3","slug":"udhampur-landslide-occurred-during-construction-work-person-being-under-debris-rescue-operation-continue-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूस्खलन, आठ लोगों को सुरक्षित बचाया, एक अब भी लापता, बचाव अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूस्खलन, आठ लोगों को सुरक्षित बचाया, एक अब भी लापता, बचाव अभियान जारी
Tue, 18 Jul 2023 01:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:10 PM IST
सार
उधमपुर के कलर इलाके में एक भवन के निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन हुआ है। इसके चलते कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
उधमुपर में भूस्खलन
- फोटो : नरेश
विस्तार
जिला उधमपुर के कलर इलाके में मंगलवार को एक भवन के निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन हुआ है। इसके चलते कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। मौके पर पुलिस और अन्य बचाव दल पहुंच गए हैं। लोगों को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आठ लोगों को मौके से निकाल लिया गया है। उपचार के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उधमपुर शहर में कलर इलाके के पास एक भवन का निर्माण कार्य जारी था। रोज की तरह श्रमिक अपने काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान एकाएक मिट्टी धंसने लगी और देखते ही देखते ही सब और मलबा जमा हो गया। इस दौरान कुछ ने भागकर अपनी जान बचाई। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया।
विज्ञापन
एडीसी उधमपुर जोगिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार नौ लोग मौके पर काम कर रहे थे। इनमें से आठ लोगों को बचा लिया गया है। एक आदमी अभी भी लापता है। उसे ढूंढने के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन