फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   udhampur jammu kashmir national hghiway

उधमपुर में शुक्रवार को राजमार्ग पर दिनभर इस कारण से थमे रहे घाटी जाने वाले वाहनों के पहिये

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir national hghiway
राजमार्ग बंद होने पर उधमपुर के जखैनी इलाके में रोके गए वाहन। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत के कार्य के चलते चौथे शुक्रवार को भी घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों को दिनभर उधमपुर में रोके रखा। शाम तक वाहनों को आगे जाने की अनुमति न मिलने से चालकों के साथ यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे के बाद केवल यात्री वाहनों को घाटी की ओर जाने की अनुमति दी गई, जिसके बाद चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बर्फबारी में वाहनों की आवाजाही को सुचारु रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़क की मरम्मत करवा रहा है। ऐसे में हर शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही को बंद रखकर, मरम्म्त कार्य किया जाता है। इस दौरान घाटी जाने वाले वाहनों को उधमपुर में में रोक दिया जाता है। आदेश के अनुसार 30 नवंबर तक हर शुक्रवार को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जा रहा है। शुक्रवार को आवाजाही बंद रखने का चौथा दिन था। पुलिस ने जखैनी नाके से ही सुबह ही घाटी जाने वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था। दोपहर बाद तक राजमार्ग पर रोके गए वाहनों की लंबी कतार लग गई। परेशान होकर चालक और यात्री वाहनों से उतर कर सड़क के किनारे टहलते नजर आए। ज्यादातर वाहन जखैनी इलाके में रोके गए थे। शौचालय और पानी की सुविधा न मिलने के कारण यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। इसके अलावा भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी में सैकड़ों ट्रकों को रोका गया था।
विज्ञापन

रामबन से राजमार्ग को खोलने की सूचना मिलने के बाद शाम छह बजे के बाद वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। अनुमति केवल यात्री वाहनों को ही दी गई, ट्रकों को रात तक घाटी की तरफ जाने नहीं दिया गया था। ट्रकों को शनिवार सुबह रवाना किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed