{"_id":"5db730448ebc3e014232911e","slug":"udhampur-jammu-kashmir-doda-news-jmu196083880","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग लगने से लाखों का सामान जला, नहीं पहुंचा दमकल वाहन, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग लगने से लाखों का सामान जला, नहीं पहुंचा दमकल वाहन, जांच शुरू
भद्रवाह के एक मकान में लगी आग को बुझाते स्थानीय लोग।
Link Copied
भद्रवाह। वासुकी देहरा मोहल्ले में सोमवार दोपहर मकान में आग लग गई। इसमें हजारों का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने सेना और पुलिस कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
वासुकी देहरा निवासी ठाकुर लाल के मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लगने के बाद तेजी से फैलने लगी। भयंकर लपटों ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी जद में ले लिया। ऊपरी मंजिल से धुआं उठता देख आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तब तक उसने पड़ोस के अन्य मकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। इस कारण पड़ोस के अन्य मकान की ऊपरी मंजिल भी आग लग गई। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन दमकल कर्मियों के न पहुंचने के बाद स्थानीय युवकों ने भयंकर लपटों की परवाह किए बिना मकानों की छतों पर चढ़कर पानी डालना शुरू कर दिया। कुछ युवक जान जोखिम में डालकर उस मकान की छत पर चढ़ गए। उन्होंने तीन घंटे तक आग की भयंकर लपटों से संघर्ष कर आग पर काबू पा लिया। तब तक मकान की ऊपरी मंजिल पूरी तरह जल गई। अंदर रखा सामान पूरी तहत जल गया। लोगों ने मशक्कत कर अन्य मकानों को जलने से बचा लिया गया। जब लोगों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया तब दमकल वाहन पहुंचा। इससे लोगों में आक्रोश है। पैंथर्स पार्टी के जिला प्रधान नीरज सिंह मनहास ने कहा कि फायर ब्रिगेड का दफ्तार घटना स्थल से मात्र तीन सौ मीटर दूर है। तीन घंटे तक फायर ब्रिगेड का कही अता पता नहीं था। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। एडीसी भद्रवाह डा. राजेन्द्र खजूरिया ने बताया कि फायर बिग्रेड क्यों नहीं पहुंची इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तहसीलदार की अगुवाई में एसडीपीओ, एसएचओ और बीडीओ सात दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट देंगे। उधर, किश्तवाड़ के सरथल इलाके में भी आग लगने से एक घर में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।