Udhampur Firing Case: वीडीजी के हत्यारों की तलाश जारी, सुरक्षाबलों ने जंगल के रास्ते किए सीज, डेरे खंगाले
कठुआ, डोडा, डूडू, बसंतगढ़ के अन्य क्षेत्रों से सुरक्षा बलों ने घेरा डाला हुआ है। साथ ही सर्च आपरेशन में हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। डॉग स्क्वॉयड की मदद से पहाड़ों पर बने ढोकों और गुज्जरों के घरों की तलाशी ली जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के साथ लगते जिला उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान छठे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। सेना, पुलिस, सीआरपीएफ, एसओजी व डॉग स्क्वॉयड की मदद से इलाके को खंगाला गया। क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है।
कठुआ, डोडा, डूडू, बसंतगढ़ के अन्य क्षेत्रों से सुरक्षा बलों ने घेरा डाला हुआ है। साथ ही सर्च आपरेशन में हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। डॉग स्क्वॉयड की मदद से पहाड़ों पर बने ढोकों और गुज्जरों के घरों की तलाशी ली जा रही है। लेकिन अभी तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
डोडा, कठुआ, बनी, किश्तवाड़ व अन्य स्थानों की ओर जंगल में जाने वाले सभी रास्तों को सीज कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आतंकियों की धरपकड़ के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है।
हिरासत में लिए संदिग्ध लोगों से की जा रही पूछताछ
एसडीपीओ रामनगर मंजीत सिंह ने बताया कि लगातार सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। फिलहाल, अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। संदेह के चलते हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। अभी तक सिर्फ यही बात सामने आई है कि आतंकियों ने बंदूक के बल पर उनके घर में खाना खाया ओर चले गए।
एसएसपी ने बलिदानी वीडीजी के परिवार को दी एक लाख की मदद
एसएसपी जोगिंदर सिंह ने वीरवार को बसंतगढ़ के पोनारा गांव का दौरा कर बलिदानी मोहम्मद शरीफ के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि बलिदानी का परिवार हमारा है। इस बात का दुख है कि उनकी जान चली गई और गर्व भी है कि वह देश के लिए बलिदान हुए और यह बहादुरी से लड़े।
सरकार की ओर से प्रभावित परिवार के संबंध में पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। फिलहाल अभी परिवार को एक लाख रुपये की सहायता दी है।