{"_id":"6075d2068ebc3e59281ad6ba","slug":"udhampur-district-ranks-first-in-pmgsy-in-the-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश में पीएमजीएसवाई में उधमपुर को पहला स्थान, सूची में प्रदेश के ये जिले भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में पीएमजीएसवाई में उधमपुर को पहला स्थान, सूची में प्रदेश के ये जिले भी शामिल
Tue, 13 Apr 2021 10:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सबसे ज्यादा सड़कों के निर्माण के लिए जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। पीएमजीएसवाई में शानदार प्रदर्शन करने वाले देश के पहले तीस जिलों की सूची में उधमपुर के अलावा प्रदेश के चार और जिले राजोरी, डोडा, कठुआ और रियासी भी शामिल हैैं।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान पीएमजीएसवाई योजना के तहत उधमपुर जिले में 560.49 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ। जोकि देश में सबसे ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में 420.25 किलोमीटर, डोडा में 335.71 और कठुआ जिले में 297.79 व रियासी जिले में 223.23 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पीएमजीएसवाई के तहत किया गया है।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई एक और दो के अंतर्गत वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान प्रदेश में 4500 किलोमीटर सड़क लंबाई को पूरा करने का लक्ष्य बजट में निधारित किया गया है। इसके तहत 150 नए गांवों को सड़क से जोड़ना है। वर्तमान वित्त वर्ष में जम्मू-कश्मीर में सौ फीसदी सड़क संपर्क सुनिश्चित करने के लिए पीएमजीएसवाई चार के अंतर्गत 2011 की जनगणना के अनुसार 250 से अधिक व्यक्तियों वाले गांवों को जोड़ने के लिए कोर नेटवर्क का लक्ष्य भी रखा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
8000 किमी सड़कों को ब्लैक टॉप करने का लक्ष्य
शहरों एवं नगरों को पीएमजीएसवाई और सीआरआईएफ व नाबार्ड के अंतर्गत मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान कुल 8000 किलोमीटर तक सड़कों को ब्लैक टॉप करने का लक्ष्य भी रखा गया है। सड़क और पुल क्षेत्र के लिए मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 4089 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है जोकि पिछले वर्ष के बजट आवंटन से 467 करोड़ रुपये अधिक है।