{"_id":"59c7b8584f1c1b0d6c8b5221","slug":"two-troops-injured-in-balakopat-sector-due-to-pak-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट सेक्टर में पाक कि गोलाबारी से सेना के दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाकोट सेक्टर में पाक कि गोलाबारी से सेना के दो जवान घायल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 24 Sep 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर बालाकोट में तड़के हुई गोलाबारी में सेना के दो जवान मोर्टार के टुकड़े लगने से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल राजोरी भेज दिया गया। घायल जवानों की पहचान 7/11 गोरखा राइफल के हवलदार सिंगोन रॉए, निवासी दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल और राइफलमैन विजय रॉए, निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 1 बजे पुंछ जिले के भिंबर गली ब्रिगेड के अधीनस्थ बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर डब्बी क्षेत्र में तैनात सेना की 7/11 गोरखा राइफल के जवानों ने नियंत्रण रेखा के उस पार से कुछ संदिग्धों को इस पार आने का प्रयास करते देखा। इसी के साथ पाक सेना ने गोलाबारी भी शुरू कर दी। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने ताबड़तोड़ फायर शुरू कर दिया और संदिग्धों की तरफ ग्रेनेड भी दागे।
करीब 2 बजे दोनों तरफ से गोलाबारी बंद हो गई। इस बीच करीब 2.30 बजे एक बार फिर जवानों ने उस पार से संदिग्धों की हरकत देख कर गोलाबारी शुरू की। सेना की तरफ से संदिग्धों की दिशा में मोर्टार भी दागे गए। इस बीच उस पार से भी फिर गोलाबारी की जाने लगी, जिसमें गोरखा राइफल के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको तत्काल वहां से निकालकर अग्रिम चौकी पर लाकर प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैन्य अस्पताल राजोरी भेज दिया गया। रविवार को तड़के करीब 3.45 तक क्षेत्र में गोलाबारी जारी रही। हालांकि इस घटना के बारे में सेना की तरफ से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। सूत्रों की मानें तो यह घटना उस पार से बैट हमले का प्रयास हो सकता है। इसे पहले से सतर्क सेना के जवानों ने समय रहते नाकाम कर दिया है।