फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two terrorists neutralized in Jammu & Kashmir y security forces

जम्मू-कश्मीरः शोपियां मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, पुलिस की नौकरी छोड़ आतंकी बना तारिक भी मारा गया

Sun, 12 May 2019 06:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 May 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
Two terrorists neutralized in Jammu & Kashmir y security forces
shopian Encounter - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों में बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के शोपियां के सती पूरा इलाके में हुई। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयाब से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सती पूरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद 34 राष्ट्रीय रायफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर, इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने गांव में छूपे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया और दो आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के शव बरामद हो गए हैं। 
विज्ञापन


शोपियां मुठभेड़ पर मारे गए आतंकियों की पहचान जावेद अहमद भट और आदिल बशीर वानी के रूप में हुई है। दोनों का आतंकी संगठन लश्कर से संबद्ध थे।

मारे गए दोनों आतंकी लश्कर के जुड़े हुए थे और कई हमलों शामिल थे। इनके पास भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद हुए हैं। इनकी पहचान निकलूरा के बशारत अहमद और खासी पूरा के रहने वाले तारिक अहमद के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो तारिक अहमद एसपीओ था और यह पाखेरपूरा में तैनात था। पिछले साल 26 अप्रैल को यह अपनी सर्विस राइफल के साथ फरार हो गया था और आतंकी संगठन लश्कर में शामिल हो गया था। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा के लिहाज से पूरे दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed