फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two terrorists killed by security forces in Handwara of Jammu And Kashmir, Operation underway

J&K: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 31 May 2018 07:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 31 May 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
two terrorists killed by security forces in Handwara of Jammu And Kashmir, Operation underway
security forces
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के काजियाबाद के जंगलों में आतंकियों ने बुधवार की देर रात सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी इलाके से गुजर रही थी तभी आतंकियों के एक ग्रुप ने हमला कर दिया। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इस पर जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से भारी फायरिंग होती रही। 
विज्ञापन


सेना के  एक अधिकारी ने बताया कि इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों के शवों को बरामद कर लिया है। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा पुलिस स्टेशन के बाहर संदिग्ध हलचल देखकर संतरी ने हवाई फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई। कुलगाम जिले के खुडवानी इलाके में भी फायरिंग की आवाज सुनी गई। 

बताते हैं कि संदिग्ध हलचल के बाद सेना ने हवाई फायरिंग की थी। पुलवामा जिले के त्राल के गुलशनपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर कासो चलाया गया। सभी इंट्री तथा एक्जिट प्वाइंट्स को सील कर तलाशी ली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed