{"_id":"5b0f56584f1c1baa6e8b58a7","slug":"two-terrorists-killed-by-security-forces-in-handwara-of-jammu-and-kashmir-operation-underway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 31 May 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
security forces
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के काजियाबाद के जंगलों में आतंकियों ने बुधवार की देर रात सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है।
आपको बता दें कि सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी इलाके से गुजर रही थी तभी आतंकियों के एक ग्रुप ने हमला कर दिया। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इस पर जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से भारी फायरिंग होती रही।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों के शवों को बरामद कर लिया है। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

उधर, दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा पुलिस स्टेशन के बाहर संदिग्ध हलचल देखकर संतरी ने हवाई फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई। कुलगाम जिले के खुडवानी इलाके में भी फायरिंग की आवाज सुनी गई।
बताते हैं कि संदिग्ध हलचल के बाद सेना ने हवाई फायरिंग की थी। पुलवामा जिले के त्राल के गुलशनपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर कासो चलाया गया। सभी इंट्री तथा एक्जिट प्वाइंट्स को सील कर तलाशी ली गई।