{"_id":"633f2ac376de68555907451d","slug":"two-terrorists-including-hybrid-arrested-in-south-kashmir-arms-and-ammunition-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorist arrested: दक्षिण कश्मीर में हाइब्रिड समेत दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist arrested: दक्षिण कश्मीर में हाइब्रिड समेत दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Fri, 07 Oct 2022 12:51 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:51 AM IST
सार
कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकी और उनके मददगारों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। वीरवार को शोपियां के जैनपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के एक हाइब्रिड आतंकी को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान यावर अहमद पाडर निवासी हेफ जैनपोरा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में दो आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शोपियां के जैनपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के एक हाइब्रिड आतंकी को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान यावर अहमद पाडर निवासी हेफ जैनपोरा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन और 9 एमएम कैलिबर के 12 कारतूस बरामद किए गए। पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने चंद्रिगम में एक नाके पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान एक पिस्तौल के साथ पिस्टल मैगजीन भी बरामद की गई। उसकी पहचान दानिश मोहिदीन गनी निवासी ददसारा अवंतीपोरा के रूप में हुई है। उसने पूछताछ में बताया कि वह बीते 29-सितंबर को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था।
विज्ञापन