फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two terrorists gunned down in encounter between security personnel and terrorists in Anantnag

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में मारे गए जैश के 2 आतंकी, पाक के रहने वाले थे दोनों दहशतगर्द

Sat, 24 Mar 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 24 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
two terrorists gunned down in encounter between security personnel and terrorists in Anantnag

अनंतनाग जिले के डोरू इलाके में छह घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे। आतंकियों से दो एके-47 राइफल तथा गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को भगाने के लिए इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए। हिंसा को देखते हुए बनिहाल-श्रीनगर रेल सेवा के साथ ही अनंतनाग व कुलगाम जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई थी। डोरू के सभी स्कूल बंद रहे। अनंतनाग में भी कुछ स्कूल एहतियातन बंद रहे।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को शुक्रवार देर शाम डोरू के शिश्तरगाम गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर तलाशी ली गई। घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।  लगभग छह घंटे तक जारी रही भीषण मुठभेड़ में शनिवार तड़के सुरक्षाबलों को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी।

पुलिस ने शुरू में जारी बयान में बताया था कि मारे गए आतंकी लश्कर के हैं। बाद में पुलिस ने एक अन्य बयान में पुष्टि की कि मुठभेड़ स्थल से आतंकियों के पास से बरामद समान और जिहादी दस्तावेजों से यह बात पता चली है कि मारे गए आतंकी जैश के थे।

इस बीच आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को जारी किए गए बयान में मारे गए दोनों आतंकियों को संगठन का बताया गया।

two terrorists gunned down in encounter between security personnel and terrorists in Anantnag
इलाके में भड़की हिंसा - फोटो : FILE PHOTO
इलाके में भड़की हिंसा
आतंकियों को मारे जाने के बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी। स्थानीय युवाओं ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी हालात को काबू करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले भी दागे। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।

सभी स्कूल-कॉलेज हुए बंद
मुठभेड़ के बाद इलाके में भड़की हिंसा को देखते  हुए डूरू इलाके के सभी स्कूल और कॉलेजो को बंद रखने का निर्देश दे दिए गए हैं। जबकि इलाके के आतंकियों के मारे जाने के विरोध में बंद का असर भी देखा जा सकता है। दुकानों पर जहां ताले लटके हैं तो वहीं सड़को पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

इंटरनेट और रेल सेवा भी स्थागित 
एनकाउंटर के बाद एहतियात के तौर पर अनंतनाग में तेज इंटरनेट सेवा स्थागित कर दी गई है। जबकि रेल सेवा को भी स्थागित कर दिया गया है। इस दौरान कोकरनाग इलाके में बंद का ऐलान कर दिया गया है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed