फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two students group fought at jammu university in case of ragging

जम्मू यूनिवर्सिटी में दो गुट भिड़े, तीन जख्मी, रैगिंग के पुराने विवाद में चले बैट

Mon, 15 Oct 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 15 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
two students group fought at jammu university in case of ragging
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू यूनिवर्सिटी में फाउंटेन के पास सोमवार को दो गुटों में भिड़त हो गईं। इसमें एक गुट ने दूसरे पर हमला बोल दिया, जिसमें तीन युवक जख्मी हो गए।  उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेहरू मार्केट पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिड़ंत का कारण रैगिंग का पुराना विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हमले में न्यू प्लाट निवासी कन्नव शर्मा का कंधा टूट गया। अर्नव शर्मा और रूप नगर के रहने वाला इशान चंद्रन के सिर पर हूरे से हमला किया गया है। इनके सिर पर टांके लगे हैं। तीनों जीएमसी में भर्ती हैं। घायल कन्नव ने बताया कि 27 अप्रैल 2018 को जम्मू यूनिवर्सिटी में कानून विभाग के अभिनंदन ने अपने ही विभाग के जूनियर छात्र की रैगिंग की।
विज्ञापन


इसके बाद यह मामला यूनिवर्सिटी प्रशासन के संज्ञान में आया। मामला एंटी रैंगिंग सेल भी पहुंचा, लेकिन जांच सही तरह से नहीं हुई। वह बतौर कानूनी सलाहकार और एबीवीपी के अध्यक्ष होने के नाते जूनियर छात्र के संपर्क में आए और उसे कानूनी सलाह दी। जो अभिनंदन को रास नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महीनों से चल रहा था विवाद

कन्नव ने बताया कि अभिनंदन ने मेरे छोटे भाई अर्नव को फोन पर धमकाया। मुझे भी कहा कि वह भाई को मारेगा। अभिनंदन ने कुछ दिन पहले भाई को फोन पर धमकाया भी। उसने बताया कि अभिनंदन ने उसे धमकाते हुए कहा कि उससे कुछ बात करनी है। उस समय कन्नव दिल्ली गया हुआ था। रविवार को वापस पहुंचा। सोमवार को कोर्ट में वकालत के लिए गया हुआ था। यहां अभिनंदन उसे मिला और कहा कि शाम को यूनिवर्सिटी में मिलना है।

पहुंचते ही हमला हुआ

कन्नव सोमवार शाम को अकेला ही यूनिवर्सिटी पहुंचा। यहां अभिनंदन ने उसे फाउंटेन के पास बुलाया। इतने में उसके भाई अर्नव का फोन आया कि वह घर आए। कन्नव ने अर्नव से कहा कि वह यूनिवर्सिटी आए। अभिनंदन से कुछ बात करनी है। उसे कुछ गलतफहमी हो गई है। दोनों जब फाउंटेन के पास पहुंचे तो अभिनंदन ने अपने 25 से 30 साथियों के साथ उन पर बैट, हूरों और हाथ के कड़ों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed