फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two special trains to run from New Delhi to Vaishno Devi katra from september six

Vaishno Devi Train: नई दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए आज से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, इन स्टेशन पर रुकेंगी

Wed, 06 Sep 2023 11:30 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 11:30 AM IST
सार

रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। एक ट्रेन बुधवार व दूसरी वीरवार को चलेगी। वापसी की दिशा में ट्रेनें दिल्ली के लिए 9 और 10 सितंबर को चलेंगी।

विज्ञापन
Two special trains to run from New Delhi to Vaishno Devi katra from september six
Maa Vaishno Devi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जी-20 सम्मेलन के दौरान अगर आप वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो ट्रेन से पहुंच सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। एक ट्रेन बुधवार व दूसरी वीरवार को चलेगी। वापसी की दिशा में ट्रेनें दिल्ली के लिए 9 और 10 सितंबर को चलेंगी। गति शक्ति स्पेशल ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी व उधमपुर के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा गति शक्ति स्पेशल रेलगाड़ी 6 सितंबर को नई दिल्ली से रात 11:15 बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन संख्या 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल 9 सितंबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 6:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 7 सितंबर को नई दिल्ली से रात के 11:15 बजे चलकर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल 10 सितंबर को कटड़ा से शाम 6:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन वानानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के कोच वाली होगी। दोनों ट्रेनें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी व उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed