फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two residential houses attached for sheltering terrorists in Bandipora

Jammu News: बांदीपोरा में आतंकवादियों को पनाह देने पर दो रिहायशी मकान कुर्क

विज्ञापन
Two residential houses attached for sheltering terrorists in Bandipora
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों में शामिल और आतंकियों के मददगारों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सोमवार को पुलिस ने आतंकवादियों को पनाह देने पर उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुंडपोरा-रामपोरा और चिट्टीबांडे गांव में दो आवासीय संपत्तियों को कुर्क किया है।
पुलिस के अनुसार गुंडपोरा-रामपोरा में आरोपी एजाज अहमद रेशी उर्फ डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह मकान उसके पिता अब्दुल मजीद रेशी के नाम पर था। वहीं, चिट्टीबांडे में कुर्क किया गया घर आरोपी मकसूद अहमद मलिक के पिता मोहम्मद जमाल मलिक के नाम पर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन अरगाम में यूएपीए की धारा 18, 20 व 39, आईपीसी की धारा 120-बी और आर्म्स एक्ट 7/25 के तहत एफआईआर संख्या 15/2022 दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि दोनों आरोपी आतंकवादियों के मददगार थे और पहले से ही गिरफ्तार हैं। नोटिस के अनुसार इन मकानों के मालिकों को नामित प्राधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी तरह से हस्तांतरण, पट्टे पर देने, निपटाने, इसकी प्रकृति को बदलने या उक्त संपत्ति के साथ सौदा करने से रोक दिया गया है। इसका उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed