{"_id":"659b05bed6b305402309f5fa","slug":"two-policeman-dissmiss-samba-news-c-289-1-sjam1009-1558-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लंबे समय तक अनुपस्थिति रहने पर दो पुलिसकर्मी निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लंबे समय तक अनुपस्थिति रहने पर दो पुलिसकर्मी निष्कासित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चयन ग्रेड कांस्टेबल और एसपीओ को सेवा से हटा दिया है। सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल हटली कठुआ के गोलीबारी और हमले के मामले में भी शामिल था व निलंबित चल रहा था।
जिला पुलिस के अनुसार सेवा से हटाए गए कर्मियों को कारण बताओ नोटिस दिए, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस पर निष्कासन की कार्रवाई की गई। इसके अलावा जांच अधिकारियों ने भी नियमों के तहत जांच करने के बाद उन्हें हटाने की सिफारिश की थी।
पुलिस के अनुसार निलंबित सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह को जम्मू-कश्मीर सीएसआर के अनुच्छेद 128 के तहत सेवा से हटा दिया गया है। वह पिछले दस महीनों से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित था। वह एफआईआर नंबर 340 /2023 धारा 307, 323, 452, 504, 506 आईपीसी, 3/35/27 आर्म्स एक्ट पीएस कठुआ के तहत मामले में भी शामिल थे। एक अन्य एसपीओ बचन लाल वर्ष 2023 के दौरान छह महीने तक अनुपस्थित रहा। जांच अधिकारी की सिफारिश पर उसे हटा दिया गया है।