{"_id":"69f99bdbf4c08c4134095546","slug":"two-police-personnel-attacked-in-bakhshinagar-in-last-four-months-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को नहीं खाकी का खौफ: जम्मू के बख्शीनगर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, पुलिस कर्मी भी निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को नहीं खाकी का खौफ: जम्मू के बख्शीनगर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, पुलिस कर्मी भी निशाने पर
Tue, 05 May 2026 12:57 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 05 May 2026 12:57 PM IST
सार
बख्शीनगर थाना क्षेत्र में पिछले चार महीनों में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि दो पुलिसकर्मी भी हमलों का शिकार हो चुके हैं। लगातार हो रही वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू के बख्शीनगर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अपराधी बेखौफ वारदात काे अंजाम दे रहे हैं। जिस खाकी से अपराधियों को खौफ होना चाहिए था वे अब उन्हीं को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र में बीते चार महीने में दो पुलिस कर्मियों पर हमला हो चुका है। बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस ही अपनी हिफाजत करने में असमर्थ साबित हो रही है तो जनता की सुरक्षा का क्या होगा। बख्शी नगर थाना क्षेत्र में बीते कुछ महीनों में आपराधिक ग्राफ बढ़ा है। इस इलाके में आए दिन हमले हो रहे हैं। बख्शी नगर थाना क्षेत्र में ताजा उदाहरण 20 अप्रैल का है।
विज्ञापन
यहां शाम 7:30 बजे बख्शी नगर बाजार में हेड कांस्टेबल संदीप सिंह पर स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर घायल हो गए थे। इससे पहले बीते साल दिसंबर में बख्शीनगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर पर दो लोगों ने हमला किया। वह बाइक से घर जा रहे थे। इसके बाद इस साल जनवरी में शॉपिंग सेंटर क्षेत्र में एक युवक पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस पर हमले के ये भी मामले
ज्वेल चौक पर 28 मार्च की रात हमलावरों ने सीआईडी के अधिकारी सिकंदर चौहान पर हमला किया था। हमला करने वालों ने उक्त अधिकारी की गाड़ी रोककर चाभी छीन ली और बहस के दौरान उन पर मुक्के और धारदार हथियार से हमला किया था। इसमें वे घायल हो गए थे।
जनवरी 2025 : शहर के त्रिकुटा नगर में जनवरी 2025 में रूटीन चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने एक कार को जांच के लिए रोका था। इस दौरान कार से उतरे युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बाहु फोर्ट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
एसएचओ, एसपी सिटी नार्थ ने साधी चुप्पी
बख्शीनगर थाना क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था पर एसएचओ अरुण शर्मा से बात की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। एसपी सिटी नार्थ विवेक शेखर ने भी बाद में बात करने की बात कही।