{"_id":"5ac9bcbb4f1c1bcc618b628b","slug":"two-ogw-arrested-from-avantipora-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा से आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और 5.5 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा से आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और 5.5 लाख रुपये बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा से आतंकी संगठन अंसार गज्वातुलहिंद के दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से हैंड ग्रेनेड तथा साढ़े पांच लाख रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि यह पैसा पिछले दिनों दो बैंक शाखाओं से लूटा गया था।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान अवंतीपोरा के रफीक अहमद डार और आबिद मजीद के रूप में हुई है। रफीक के पास से एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ है। इससे वह सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान उसने कबूला कि वह आतंकी संगठन अंसार गज्वातुलहिंद के लिए काम करता है। एक और ओजीडब्ल्यू आबिद उर्फ राज गड्डा को अंसार के चीफ जाकिर मूसा के लिए हथियार खरीदने को पैसा दिया गया है।
विज्ञापन
इस निशानदेही पर आबिद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब साढ़े पांच लाख रुपये भी बरामद किए गए। दोनों ने यह भी बताया कि यह पैसा संगठन के आतंकियों ने दिसंबर 2017 में नूरपोरा और मरहामा की जेके बैंक की शाखाओं से लूटा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
6 युवाओं को आतंक के रास्ते पर जाने से रोका
पुलिस ने छह ऐसे युवाओं को आतंक के चंगुल से बचाने का भी दावा किया है। एक सूचना के आधार पर अवंतीपोरा पुलिस ने छह युवाओं को धर दबोचा जो आतंकवाद में शामिल होने निकले थे। पुलिस ने काउंसिलिंग कर उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया।