फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two nephews dies in Kovid patients funeral and son fainted in kashmir valley

जम्मू-कश्मीरः कोविड मृतक के संस्कार में दो भतीजों की मौत, बेटा हुआ बेहोश

Fri, 19 Jun 2020 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Jun 2020 02:27 AM IST
सार

  • एंबुलेंस से गए तीनों तीमारदारों ने पहनी थी पीपीई किट, समय पर नहीं मिल पाया इलाज
  • परिवारवालों का आरोप, प्रशासन की ओर से नहीं किए गए थे उचित इंतजाम 
  • रास्ता भटकने से रेत में फंस गई थी एंबुलेंस, भीषण गर्मी में दो ने मौके पर दम तोड़ा

विज्ञापन
Two nephews dies in Kovid patients funeral and son fainted in kashmir valley
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के तालाब तिल्लो निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में वीरवार को शामिल हुए बेटे और दो भतीजे भीषण गर्मी के कारण बेहोश हो गए। तीनों ने पीपीई किट पहन रखी थी। इसमें दोनों भतीजों की मौत हो गई, जबकि बेटे का जीएमसी में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन की चपेट में आने से तीनों की हालत खराब हुई और उचित इलाज न मिलने पर दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटे को किसी तरह जीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिवार वालों ने प्रशासन पर उचित इंतजाम न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वीरवार को प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार के लिए बुजुर्ग का शव सिदड़ा स्थित तवी नदी के बीच रेतीले मार्ग पर एंबुलेंस से ले जाया गया था। एंबुलेंस में शव के साथ तीन तीमारदार मौजूद थे। तीनों ने पीपीई किट पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी में बेसुध हालत में मृतक के बेटे को लेकर पहुंचे दो रिश्तेदारों ने बताया कि उन्हें प्रशासन की ओर से पहले शुक्रवार 6-7 बजे के बीच संस्कार करने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने कुछ इंतजाम के लिए थोड़ी देर बाद संस्कार की बात कही। दोनों रिश्तेदार संस्कार स्थल तक निजी वाहन से गए थे। बताया कि उन्होंने शक्ति नगर श्मशान घाट पर संस्कार करवाने का आग्रह किया था लेकिन प्रशासन नहीं माना। 

रिश्तेदारों का आरोप है कि वे जीएमसी से एंबुलेंस में शुक्रवार सुबह 11 बजे शव लेकर वह सिदड़ा स्थित नदी किनारे पहुंचे लेकिन ठीक से गाइड न करने के कारण रास्ता भटक गए और संस्कार स्थल से करीब आधा किलोमीटर आगे चले गए। इसके बाद फोन पर उन्हें वापस बुलाया गया लेकिन वापस आने पर रेतीला मार्ग होने के कारण एंबुलेंस फंस गई। इसके चलते वे संस्कार स्थल पर डेढ़ बजे पहुंच सके। 

भीषण गर्मी के कारण एंबुलेंस में मौजूद तीनों लोगों की हालत खराब हो गई थी और वे बेहोश होने लगे। जब तीनों के पास जाकर देखा तो दो की हालत काफी गंभीर हो गई थी। किसी तरह मृतक के बेटे को गाड़ी में डालकर जीएमसी तक पहुंचाया, जहां उसे इलाज मिलने पर उसकी जान बच गई। उनके अनुसार उक्त दोनों लोगों की मौके पर ही शायद मौत हो चुकी थी। जीएमसी में दोनों शवों को शवगृह में रखा गया है।

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, कोविड टेस्ट भी होंगे: जिला मजिस्ट्रेट 
जम्मू की जिला मजिस्ट्रेट सुषमा चौहान ने सिदड़ा में कोविड संक्रमित मरीज के संस्कार में गए दो लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (लॉ एंड ऑर्डर) को घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने बताया कि विशेष डॉक्टरों के बोर्ड से दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


दोनों शवों का कोविड टेस्ट भी किया जाएगा। एडीएम जम्मू की ओर से 22 जून को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रिपोर्ट में विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय ली जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उन्हें जो प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है उनमें दो तीमारदार एंबुलेंस से शव उतारने के साथ ही बेसुध हो गए थे। मौत के असली कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed