फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two more people died in Jammu and Kashmir from Corona, 109 were found infected

जम्मू-कश्मीर: कोरोना से प्रदेश में दो और लोगों की मौत, 109 पाए गए संक्रमित 

Fri, 05 Nov 2021 09:20 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Nov 2021 09:20 PM IST
सार

प्रदेश में त्योहारी सीजन के बाद कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ने लगा। सक्रिय मामलों का आंकड़ा एक हजार के पार हुआ।  
 

विज्ञापन
Two more people died in Jammu and Kashmir from Corona, 109 were found infected
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

त्योहारी सीजन के बाद जम्मू कश्मीर में धीरे-धीरे कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। दैनिक आधार पर प्रतिदिन सौ से अधिक संक्रमित मामले मिल रहे हैं। प्रदेश में शुक्रवार को 109 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 98 मामले हैं। इस बीच जम्मू और कश्मीर संभाग में एक-एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। संक्रमित सक्रिय मामलों का आंकड़ा एक हजार के पार चला गया है, जो कुछ हफ्ते पहले 800 तक पहुंच गया था। मौतों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। 

विज्ञापन


श्रीनगर कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित 
वर्तमान में राजधानी श्रीनगर कोविड संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है। श्रीनगर में लगातार सर्वाधिक मामले मिल रहे हैं। यहां शुक्रवार को 64 संक्रमित मामले मिले, चिंता यह है कि इनमें 63 मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार हो रहा है। इसी जिले में सर्वाधिक 511सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन


बारामुला में 12 नए केस आए सामने 
बारामुला में स्थानीय स्तर के 12 नए संक्रमित मामले मिले हैं। यह जिला 149 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। हालांकि प्रदेश के अन्य 18 जिलों में संक्रमण नियंत्रण में है। जिला रियासी, रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, डोडा, शोपियां, अनंतनाग और पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले में नौ लोग हुए संक्रमित 
जिला जम्मू में 9 संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1009 तक पहुंच गया है, जिसमें कश्मीर संभाग से 886 मामले हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में 4440 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटे में 79 संक्रमित मरीज रिकवर भी हुए हैं, इसमें कश्मीर संभाग से 71 मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed