फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two more infected died in Reasi

रियासी में दो और संक्रमितों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
Two more infected died in Reasi
रियासी। जिले में लगातार छठे दिन भी कोरोना संक्रमण से मरने वालो का सिलसिला जारी रहा है। शनिवार को संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 नए मामले सामनें आए हैं। सब से ज्यादा 27 मामले ब्लॉक माहौर से आए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक रियासी में 21 लोग पॉजिटिव मिले हैं। पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा कटड़ा ब्लॉक में संक्रमण का ग्राफ लुढ़का है। शनिवार को सिर्फ सात लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही ब्लॉक पौनी में चार लोग पॉजिटव आए। गौरतलब है कि सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दो मौते कोरोना संक्रमण से हुई थीं। उसके बाद मंगलवार को तीन, बुधवार और वीरवार को दो-दो, शुक्रवार को एक मौत हुई है। वहीं, शनिवार को छह दिनों तक कुल बारह लोगों ने संक्रमण से अपनी जान गंवाई। इसके साथ ही 71 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मौजूदा समय में जिले में 623 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed