फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Two million devotees arrived the Amarnath cave

दो लाख भक्तों ने बाबा बर्फानी के दरबार में लगाई हाजिरी

Sat, 23 Jul 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 23 Jul 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
Two million devotees arrived the Amarnath cave
बाबा बर्फानी - फोटो : Amar Ujala
बम बम भोले के जयघोष के साथ अब तक करीब दो लाख भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 2943 भक्त बाबा के दरबार में पहुंचे। इसके साथ यात्रा का आंकड़ा 199325 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


यात्रा के लिए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 32 छोटे बड़े वाहनों में 1196 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इसमें 822 पुरुष, 274 महिलाएं और 100 साधु शामिल रहे। यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन सिस्टम को बंद करके यात्रियों का सीधा पंजीकरण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सीधा तत्काल पंजीकरण करवाने से यात्रियों को राहत मिली है। इससे पहले टोकन जारी होने पर पंजीकरण के लिए उन्हें कई दिन का इंतजार करना पड़ता था।

शनिवार को रेलवे स्टेशन जम्मू के पास स्थित सरस्वती धाम में बालटाल रूट के लिए 688 और वैष्णवी धाम में पहलगाम रूट के लिए 443 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। कश्मीर में तनावपूर्ण हालात का यात्रा पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर से पहुंचने वाले साधु संतों की संख्या में गिरावट आई है। फिलहाल कश्मीर के तनावपूर्ण हालात के चलते पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से यात्रा जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed