फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two militants killed in overnight encounter in kashmir

आतंकियों से साथ 21 घंटे तक चली मुठभेड़ का पूरा हाल

Fri, 14 Nov 2014 09:26 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
two militants killed in overnight encounter in kashmir

दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम में एक संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 21 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद दो लश्कर आतंकियों को मार गिराया। सैन्य प्रवक्ता कर्नल बृजेश पांडे के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकी कुलगाम के ही बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान मोहम्मद अब्बास मल्ला उर्फ खताब और मंजूर उल हक मलिक के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मारे गए आतंकियों से एक एके राइफल और एक इनसास राइफल बरामद की गई है। आतंकियों के शव मलबे से निकाले जाने के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। लोग आतंकियों के शव उन्हें सौंपने की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किए जाने के चलते स्थिति पर नियंत्रण पाने को पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा हवाई फायरिंग की गई।
विज्ञापन


इसमें एक नागरिक जिसकी पहचान 25 वर्षीय तारीक अहमद भट की गई, उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद लोगों का प्रदर्शन और हिंसक हो उठा और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन जवान घायल, एक गंभीर

two militants killed in overnight encounter in kashmir

आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के दो और एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गए। इनमें से सेना के एक जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि जिला कुलगाम के चोनिगाम में वीरवार शाम आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों के जवानों पर फायरिंग किए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी।
 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए दोनों लश्कर आतंकी कई वारदात में शामिल थे। अब्बास मल्ला 2013 में लश्कर से जुड़ा था और अरवानी में पुलिस दल पर हुए हमले के अलावा वह लवडोरा (काजीगुंड) में सीआरपीएफ वाहन पर किए गए हमले में भी शामिल था। जबकि मलिक इसी साल मई में शोपियां में की गई नासिर मीर की हत्या की वारदात में शामिल होने के साथ साथ काजीगुंड हमले में भी मल्ला के साथ था।

प्रदर्शन देखने के दौरान लगी गोली


मारे गए युवक तारिक अहमद भट के पिता मोहम्मद इस्माइल के अनुसार, मेरा बेटा मजदूर था और वहां हो रहे प्रदर्शन को देख रहा था। इस बीच अचानक उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई। इस्माइल के अनुसार अब उनका कमाने का कोई और जरिया नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed