फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   two LeT militants killed in Pulwama encounter

पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना ने दो किए ढेर, दो गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 02:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 30 Jun 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
two LeT militants killed in Pulwama encounter
- फोटो : Amar Ujala

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा के मालवारी गांव में सुरक्षा बलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया है। गुरुवार सुबह नौ बजे जब सुरक्षाबल गश्त लगा रहे थे तभी ये आतंकी एक घर से निकल रहे थे। इस बीच सुरक्षाबलों को देख आतंकियों ने गोलाबारी शुरु कर दी। हालांकि इन आंतकियों के होने खबर सुरक्षाबलों के पास पहले से नहीं थी। 

विज्ञापन


सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए। नौ बजे से शुरु हुआ ये ऑपरेशन लगभग 10.30 बजे तक चला। सुरक्षाबल को आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफस और एक 9 एमएम का पिस्टल बरामद हुईं है। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है ।
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों की पहचान मोहम्मद अयूब लोन निवासी लेलहार और मंजूर अहमद, काकापोरा के रुप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक कुछ और आंतकियों के छिपे होने की सूचना है। जिसके चलते सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी कर दी है ताकि आतंकवादी भाग नहीं सके और अतिरिक्त बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है। मुठभेड़ के दौरान गांव के कुछ युवक विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोपोर से दो आतंकियों को गिरफ्तार

two LeT militants killed in Pulwama encounter

जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है। इसके अलावा आतंकियों के पास से हथियार और दो रॉकेट लॉन्चर भी बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि एक गुप्त जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed