फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two LeT militant associates arrested in Sopore, Civilian killed in Anantnag jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा में पकड़े गए चार आतंकी, आतंकियों के चार मददगार भी गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2020 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 Apr 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Two LeT militant associates arrested in Sopore, Civilian killed in Anantnag jammu kashmir
चार आतंकी और आतंकियों के चार मददगार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर संभाग के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और सेना को सूचना मिली कि इलाके में चार आतंकवादी मौजूद हैं। आनन-फानन में 21-आरआर, हंदवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन ने इनके खिलाफ अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को पकड़ने में सफलता पाई। ये सभी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हैं। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो मददगारों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उधर, जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दोनों के पास से हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है। पकड़े गए आतंकियों के मददगारों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में आज यानी कि शुक्रवार को सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि इलाके में आतंकियों के दो मददगार मौजूद हैं। आनन-फानन में पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। इस दौरान सोपोर के नूरबाग इलाके से दोनों को पकड़ने में सोपोर पुलिस, 22-आरआर और सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन को सफलता मिली।

एसएसपी सोपोर जावीद इकबाल ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि पकड़े गए दोनों मददगार लश्कर के सक्रिय आतंकवादियों को रसद मुहैया करा रहे थे। उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दक्षिणी कश्मीर में एक और नागरिक की आतंकियों ने की हत्या

Two LeT militant associates arrested in Sopore, Civilian killed in Anantnag jammu kashmir
सोपोर से गिरफ्तार आतंकियों के मददगार के पास से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने गुरुवार शाम एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। आतंकियों ने लगातार दूसरे दिन ऐसी वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले आतंकियों ने बुधवार को कुलगाम जिले में दो लोगों की हत्या कर दी थी।
 
जिले के लरकीपोरा इलाके के फतेहपोरा में आतंकियों ने घर के बाहर मोहम्मद सलीम डार नामक व्यक्ति को गोली मार दी। इसके बाद मौके से भाग निकले। उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि इससे पहले 27 मार्च को कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके के बाला में आतंकियों ने एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 22 मार्च को पुलवामा के काकपोरा चौराहे पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया गया।

23 मार्च को ही पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के अबहामा में तीन आतंकियों ने पीडीपी कार्यकर्ता के अपहरण की कोशिश की। 26 मार्च को पुलवामा के ही बेलव गांव में सीआरपीएफ की 183 बटालियन की पोस्ट को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed