फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two lashkar terrorist surrender in front of police in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीरः आतंक को करारा जवाब, लश्कर के एक आतंकी ने किया सरेंडर

Sat, 10 Feb 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 10 Feb 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
two lashkar terrorist surrender in front of police in jammu and kashmir
terrorist - फोटो : Demo Photo

घाटी में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश लगातार जारी है। एक बार फिर से सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के रहने वाले एक आतंकी को सरेंडर करवाया जिसने पकिस्तान से हथियारों की विशेष ट्रेनिंग हासिल की थी। इस आतंकी को लश्कर-ए-तोयबा कमांडर अदनान और मलिक साब से हथियारों की ट्रेनिंग हासिल की थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आतंकी ने पाकिस्तान से वीजा लेकर बाघा बार्डर के रास्ते से सीमा पार गया जहां उसने आतंकी प्रशिक्षण हासिल किया। ट्रेनिंग लेने के बाद आतंकी वापस लौट आया। सुरक्षा बलों के अथक प्रयास से युवक ने हथियार छोड़  मुख्यधारा में शामिल हो गया।
विज्ञापन


सेना के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उसे बहला फुसला कर आतंकवाद में शामिल करने के लिए तैयार किया गया था। उनके अनुसार दो अन्य ग्रुप भी सीमा पार लश्कर कैंप में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनका कोड अबु हत्फ, नूर गुल, अब्दुल्ला भट्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक में आतंकी कैंप अब भी काम कर रहे हैं। इन कैंपों में कश्मीर के साथ-साथ पाक के भी कई आतंकी शामिल हैं जो ट्रेनिंग ले रहे हैं। गौरतलब है कि सरेंडर करने वाला आतंकी पढ़ा लिखा युवा है जिसे सुरक्षाबलों द्वारा नई जिंदगी की शुरूआत करने का एक नया मौका दिया गया है। 

पुलवामा में लगे मूसा के पोस्टर

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के कई इलाकों में मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर दिखे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिले के बिलोव गांव और उसके आसपास के कुछ गांव में शुक्रवार को बिजली के खंभों, दीवारों और दुकानों के शटरों पर अंसार गज्वातुल हिंद के मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर देखने को मिले।

इसके अलावा रियाज अहमद काचरू नामक आतंकी के भी पोस्टर इलाके में देखने को मिले, जो पिछले साल अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। इस घटना को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू हो गई है कि आखिर पोस्टर लगाने के पीछे किसका हाथ है।

वहीं, सोशल मीडिया पर एक बार फिर श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल से हाल ही में फरार लश्कर के आतंकी नवीद जट का फोटो हिज्ब के कमांडर रियाज नाइकू के साथ वायरल हुआ है। इससे पहले नवीद के फोटो हिज्ब के सद्दाम पाडर सहित अन्य आतंकियों के साथ वायरल हुए थे।

गौरतलब है कि लश्कर और हिज्ब के आतंकियों के फोटो एक साथ वायरल होने से आशंका है कि इन दोनों ने घाटी में आतंकी गतिविधियों के लिए हाथ मिला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed