फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   two lakh pilgrims arrived at amarnath

पवित्र गुफा का दर्शन करने वालों की संख्या दो लाख के पार

Sun, 24 Jul 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 24 Jul 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
two lakh pilgrims arrived at amarnath
बाबा बर्फानी - फोटो : Amar Ujala
पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है। रविवार को 3175 भक्तों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इसके साथ ही यह आंकड़ा दो लाख के पार हो गया है। अब तक 202500 यात्री पवित्र गुफा में हाजिरी दे चुके हैं।
विज्ञापन


इस बीच बम बम भोले के जयघोष के साथ आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 1213 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इसमें 29 छोटे बड़े वाहनों में 831 पुरुष, 282 महिलाएं और 100 साधु शामिल रहे। 
विज्ञापन


यात्रा के लिए रियासत में देशभर से यात्रियों का पहुंचना जारी है। यात्रियों की संख्या में गिरावट के बाद टोकन सिस्टम बंद करके सीधा तत्काल पंजीकरण करने से यात्रियों को राहत मिली है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित वैष्णवी धाम और सरस्वती धाम में सैकड़ों यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बालटाल और पहलगाम रूटों के पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक यात्रियों पर मौसम मेहरबान रहा है। खराब मौसम के कारण यात्रा में कोई रुकावट नहीं आई है, लेकिन कश्मीर में तनावपूर्ण हालात का यात्रा पर असर पड़ा है। इससे कई दिन यात्रा को रोकनी पड़ी थी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों यात्रियों को रात सड़क पर गुजारनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed