फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two laborers died due to being buried in snow Ganderbal Avalanche lg manoj sinha expressed grief

गांदरबल हिमस्खलन: बर्फ में दबने से दो मजदूरों की मौत, उपराज्यपाल ने जताया शोक

Thu, 12 Jan 2023 10:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 10:19 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तलाशी और बचाव अभियान में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Two laborers died due to being buried in snow Ganderbal Avalanche lg manoj sinha expressed grief
Ganderbal Avalanche - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर घाटी के गांदरबल के सरबल इलाके में गुरुवार को हिमस्खलन की घटना के बाद दो रेस्कयू टीम ने बर्फ में से दो मजदूरों के शव बरामद किए। इस हादसे को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तलाशी और बचाव अभियान में लगी हुई हैं। प्रभावित व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के अधिकारी ने बताया कि सरबल इलाके में हिमस्खलन की सूचना मिलते ही वहां मौजूद लोगों की सहायता करने के लिए उनकी टीम जुट गई। अधिकारी ने कहा, "कुछ घंटों के आकलन के बाद, एक मजदूर का शव कथित तौर पर पहले बर्फ के नीचे पाया गया था। जिसके बाद एडीडीसी गांदरबल मुशताक अहमद द्वारा एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की जानकारी मिली। जिसकी जानकारी मोबाइल ट्रैकर सिस्टम से पता चली। वहीं दोनों मजदूरों की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद बचाव अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन


सीएमओ गांदरबल डॉ. अफरोजा ने बताया कि इस मौके पर किसी भी तरह के घायल व्यक्तियों के इलाज की जरूरत पड़ने पर इलाके में मेडिकल टीमों को तैयार रखा गया था। उल्लेखनीय है कि गांदरबल के त्रिशंकु और सरबल इलाकों में गुरुवार को दो हिमस्खलन की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हिमस्खलन की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार वीडियो को टनल के एक कर्मचारी ने अपने मोबाइल फोन से शूट किया था।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कई फीट बर्फ जमा हो गई है, जिसके बाद मौसम विभाग ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed