{"_id":"575710f64f1c1b1b759c53f6","slug":"two-killed-in-kashmir-in-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में आंधी-तूफान में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में आंधी-तूफान में दो की मौत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में मंगलवार की शाम आए जबर्दस्त आंधी तूफान में दो लोगों की मौत हो गई। दक्षिणी कश्मीर के अशमुकाम इलाके में बादल फटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में पेड़ गिरने से एक बालिका की जान चली गई।
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के अशमुकाम इलाके के हपटनाड गांव में बादल फटने से जबीना (32 वर्ष) की मौत हो गई। उसके घर को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार भारी बारिश तथा ओलावृष्टि के बाद बादल फटने की घटना हुई।
पूरे दक्षिणी कश्मीर में तूफान से भारी तबाही हुई है। लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उधर, बांदीपोरा जिले के अलूसा बांदीपोरा इलाके के चौंटीवारी गांव में पेड़ गिरने से 15 साल की लड़की की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त मोहम्मद शफी की पुत्री रेहाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम अचानक मौसम से करवट ली। श्रीनगर सहित पूरी घाटी में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। इस दौरान तेज आंधी भी चली। लगभग एक घंटे तक कई चक्रों में बारिश होने से लोग जहां तहां फंसे रहे।