{"_id":"6a9bfdd98d9b7a22af0de96b","slug":"two-killed-as-oil-tanker-meets-with-accident-in-kishtwar-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा: तेल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा: तेल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत; पुलिस जांच में जुटी
Sat, 05 Sep 2026 05:03 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:03 PM IST
सार
किश्तवाड़ के पालमार इलाके के पथीमहल में शनिवार को तेल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा पालमार इलाके के पथीमहल में हुआ, जहां एक तेल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टैंकर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय लोग पहुंचे मौके पर
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन